बिहार: पप्पू यादव के कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी, प्रचार वाहन थाने ले गए अधिकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 09:40 PM IST

Bihar: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के कार्यालय पर पुलिस ने छापेमारी की है। कार्यालय परिसर पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारी पप्पू यादव के प्रचार वाहन को भी अपने साथ ले गए हैं। पप्पू यादव ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

Bihar: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के कार्यालय पर पुलिस ने छापेमारी की है। कार्यालय परिसर पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारी पप्पू यादव के प्रचार वाहन को भी अपने साथ ले गए हैं। अधिकारी इस छापेमारी के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं, उधर पप्पू यादव के समर्थक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Pappu Yadav

पप्पू यादव के कार्यालय पर पहुंची पुलिस

छापेमारी की जानकारी जब निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को मिली तो वह तुरंत कार्यालय पहुंचे। उन्‍होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा, आप किसके आदेश पर यहां आए हैं? मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह प्रचार गाड़ी को सजा रहे थे, इसी दौरान पुलिस उनके कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने कहा कि उनको जान का खतरा है, क्‍योंकि जिस दिन वह कांग्रेस में शामिल हुए, उसी दिन उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी।

End of Feed