बिहार : पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर कल होगी वोटिंग, तेजस्वी, सम्राट सहित इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

बिहार विधानसभा के पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 121 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 315 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिए गए, जबकि 61 वैध उम्मीदवारों ने चुनाव से हटने का फैसला किया।

Bihar first phase of election 2025: बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। पहले चरण में 18 जिलों में 121 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 121 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 315 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिए गए, जबकि 61 वैध उम्मीदवारों ने चुनाव से हटने का फैसला किया। इन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र 10 से 17 अक्टूबर तक दाखिल किए गए थे और 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। इस बीच, विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इसमें 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते थे।

Bihar assembly election 2025

बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। तस्वीर-PTI

सबसे हॉट सीट राघोपुर, तेजस्वी मैदान में

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है। राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव 1995 और 2000 में जीते चुके हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार राघोपुर से चुनी जाती रही हैं। 2000 के उपचुनाव में और बाद में दो विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव यहां से जीतते आए हैं।

End of Feed