बिहार चुनाव : दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन, महागठबंधन की PC में हो सकता है बड़ा एलान

सूत्रों का कहना है कि इस पीसी में महागठबंधन अपनी एकजुटता का इजहार और किसी तरह के मतभेद न होने की बात कह सकता है। इस लिहाज से आज की यह पीसी काफी अहम मानी जा रही है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि महागठबंधन की पीसी में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जा सकता है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन वापसी का 23 अक्टूबर अंतिम दिन है। इस चरण में बीस जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा। गुरुवार को पटना में इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। सूत्रों का कहना है कि इस पीसी में महागठबंधन अपनी एकजुटता का इजहार और किसी तरह के मतभेद न होने की बात कह सकता है। इस लिहाज से आज की यह पीसी काफी अहम मानी जा रही है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि महागठबंधन की पीसी में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जा सकता है।

mahagathbandhan

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-PTI

दूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण में सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों में मतदान होगा। रोहतास और कैमूर सहित शाहबाद क्षेत्र के कई जिलों में भी वोट डाले जाएंगे। औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल सहित मगध क्षेत्र में तथा सीमांचल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार तथा भागलपुर, बांका, जमुई और सुपौल जिलों में भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

End of Feed