Bihar Election: जहां थी 2020 में कांटे की टक्कर, वहां SIR के दौरान काटे गए 23 लाख महिलाओं के नाम- कांग्रेस का दावा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर, निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर ‘‘बड़े पैमाने पर धांधली’’ कर रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर निर्वाचन आयोग ने राज्य की मतदाता सूची से लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि ये नाम लोकसभा चुनाव के दौरान थे, लेकिन अब वोटर लिस्ट में नहीं है।

End of Feed