बिहार चुनाव: पहले चरण में तेजस्वी, खेसारी, अनंत सिंह इन दिग्गज की किस्मत पर होगा फैसला, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार

पहले चरण में तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला एवं 758 थर्ड जेंडर के मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में 45,341 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ शामिल हैं।

Bihar first phase voting : बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होना है। पहले चरण में 18 जिलों में विधानसभा की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी 121 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल नेताओं और मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है। राजद नेता तेजस्वी यादव, भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव सहित एनडीए के 15 मंत्रियों की चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। पहले चरण में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, श्याम रजक, श्रेयसी सिंह, राम कृपाल, नितीन नवीन और अनंत सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। महागठबंधन में 12 सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' भी है।

Bihar assembly Election 2025

बिहार में पहले चरण के लिए छह नवंबर को होगी वोटिंगे। तस्वीर-PTI

45,341 बूथों पर होगा मतदान

पहले चरण में तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला एवं 758 थर्ड जेंडर के मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में 45,341 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ शामिल हैं। इस चरण में 8608 बूथ शहरी क्षेत्र और 36,733 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों की अगर मानें तो पहले चरण के चुनाव में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

End of Feed