Bihar Election: 'मैं लालू यादव और सोनिया गांधी के बेटे से कहना चाहता हूं...' अलीनगर की जनसभा में महागठबंधन पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जनता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई थीं और इस बार वे सभी 10 सीटें राजग को दिलाएं। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और दावा किया कि लोकप्रिय कलाकार मैथिली ठाकुर भी चुनाव जीतेंगी। मैथिली अलीनगर से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

Bihar Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ये दोनों पद रिक्त नहीं हैं।

amit shah

अमित शाह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

उन्होंने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता का आह्वान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई थीं और इस बार वे सभी 10 सीटें राजग को दिलाएं।

End of Feed