Bihar Election 2025: महागठबंधन का CM चेहरा होंगे तेजस्वी, डिप्टी सीएम सहनी; PC में अशोक गहलोत ने की घोषणा

Bihar Election 2025: महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारी पर मुहर लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पटना में आयोजित महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में ऐलान किया गया कि महागठबंधन की ओर तेजस्वी यादव सीएम उम्मीदवार होंगे। वहीं, मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

tejashwi yadav rahul gandhi

पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस।(फोटो सोर्स: PTI)

अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी एक नौजवान नेता हैं। मैं अपने अनुभव से कहता हूं को जिसकी राजनीति में भविष्य लंबी होती है, जनता उन्हें मौका देती है। तेजस्वी यादव ने पहले भी जो वादे किए उसपर उन्होंने अमल किया। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के अन्य दलों ने तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

End of Feed