तेजस्वी का NDA पर तीखा वार, बोले - बिहार बना ‘महाजंगलराज', सरकार बनते ही दो महीने में जेल जाएंगे सारे अपराधी

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में क्राइम पर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में 'महा जंगल राज' है। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब बिहार में गोलीबारी न होती हो। उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Bihar Election 2025: बिहार में दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा।

Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (ANI)

तेजस्वी का दावा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। राजद नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

End of Feed