​Bihar election: राजद के गढ़ में राजनाथ सिंह, बोले- NDA ही बना सकता है ‘विकसित बिहार’; सरकारी नौकरी के वादे पर विपक्ष को घेरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिहार के वैशाली में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमानदारी और सुशासन की तारीफ की। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीतीश के खिलाफ अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर भी निशाना साधा।

Bihar election 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बिहार के वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लोगों से राजग के पक्ष में मतदान की अपील की।

Rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (ANI)

भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना था, ‘‘बिहार को आगे बढ़ाने की सोच सिर्फ NDA ही रख सकता है। हमें मिलकर ‘विकसित बिहार’ बनाना है।’’ उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है और ‘‘जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा’’।

End of Feed