Bihar Cabinet: दीपावली-छठ पूजा से पहले बिहार के कर्मचारियों को सौगात,सरकार ने बढ़ाया 'DA', कैबिनेट में हुए अहम फैसले

Bihar DA News:राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे पहले एक जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

Bihar DA News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को दीपावली और छठ से पहले राहत देने के उद्देश्य से महंगाई भत्ता (DA) की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जो वित्त विभाग के प्रभारी हैं, ने कहा कि सरकार की ओर से इस 'त्योहारी उपहार' से चालू वित्त वर्ष में राज्य के खजाने पर 917.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

bihar news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो:PTI)

राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया संशोधित दर एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।

End of Feed