राहुल-खड़गे के बाद केजरीवाल से भी मिले नीतीशः पर विपक्ष में कौन करेगा नेतृत्व? बोली BJP- भटक रहे हैं 'थके' हुए 'बीमार' CM कुमार

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2023, 08:55 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को विपक्ष के नेताओं के बीच मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस भेंट में पूर्व पार्टी चीफ राहुल गांधी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। सबने अपनी चर्चा के बाद मीडिया के सामने ब्रीफिंग भी दी।

विपक्षी एकजुटता के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। ये मुलाकातें साल 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ अपोजीशन को मजबूत करने के प्लान के तहत देखी गईं।

opposition rahul nitish

दिल्ली में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस भेंट में कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार।

हालांकि, बड़ा सवाल फिलहाल बरकरार है कि आखिरकार विपक्ष की ओर से अगुवा कौन होगा। सरल भाषा में समझें तो अपोजीशन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन बनेगा? कांग्रेस चीफ खड़गे के आवास पर हुई मीटिंग के बाद जब विपक्ष के नेता मीडिया के सामने अपनी-अपनी बात रख रहे थे, तब पत्रकारों ने पूछा था कि अगुवाई कौन करेगा, पर इस पर किसी का कोई जवाब नहीं आया।

End of Feed