बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना में दी बड़ी जानकारी

Bihar Elections 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव 22 नवंबर से पहले होंगे, जब राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें दो अनुसूचित जनजाति के लिए और 38 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव कब होंगे? हर किसी के ज़हन में यही सवाल चल रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव 22 नवंबर से पहले होंगे, जब राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

CEC Gyanesh Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फोटो साभार: @ECISVEEP)

CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या कुछ कहा?

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें दो अनुसूचित जनजाति के लिए और 38 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ''बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें एसटी के लिए 2 और एससी के लिए 38 आरक्षित हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर , 2025 को समाप्त हो रहा है और चुनाव उस समय से पहले होंगे... चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया... एसआईआर 24 जून, 2025 को लॉन्च किया गया था और समय सीमा तक पूरा हो गया..."

End of Feed