वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट: लगातार दो चुनाव में जेडीयू का बजा डंका, क्या जीत की होगी हैट्रिक

2020 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। बिहार के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पड़ने वाला यह क्षेत्र गंडक नदी से घिरा है। इस सीट पर काफी थारू मतदाता हैं और यहां आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। नेपाल सीमा से सटा यह इलाका टाइगर रिजर्व के लिए भी मशहूर है।

Bihar Assembly Elections 2025 Valmikinagar Assembly Constituency: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में पड़ने वाले वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक ने लगातार दो बार जीत हासिल की है। साल 2020 में हुए चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जीते थे। उन्होंने 21585 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनका कुल वोट शेयर 38.32 प्रतिशत रहा था। वह लगातार दो बार इस सीट से जुत चुके हैं। इसी सीट पर 2015 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे।

valmiki nagar

वाल्मीकि नगर सीट का लेखा-जोखा

2020 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरें नंबर पर

End of Feed