Suryagarha Assembly Election 2025: वह सीट जहां से कभी नहीं जीती JDU, कहलाती थी वाम-कांग्रेस की सीट, वहां से इस बार कौन मारेगा बाजी?

Suryagarha Assembly Constituency (सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट): अपनी धार्मिक पहचान के अलावा सूर्यगढ़ा सिर्फ एक विधानसभा सीट राजनीतिक नजरिए से बेहद खास है। इस सीट से कभी जदयू ने जीत नहीं हासिल की है और साल 1990 तक तो यहां कांग्रेस और वाम दलों का दबदबा रहा है। आइए समझते हैं इस चुनाव के लिहाज से सूर्यगढ़ा सीट का हाल।

Suryagarha Assembly Constituency (सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट): बिहार के लखीसराय जिले में स्थित सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र तीन प्रखंडों, पिपरिया, सूर्यगढ़ा और चानन से मिलकर बना है। लखीसराय जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सूर्यगढ़ा ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

suryagarha assembly constituency.

सूर्यगढ़ा सीट का समीकरण

कांग्रेस और वाम दलों का रहा दबदबा

1990 तक सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस और वाम दलों का मजबूत प्रभाव रहा। कांग्रेस और सीपीआई, दोनों ही दलों ने यहां चार-चार बार जीत दर्ज की। हाल के वर्षों में राजनीति का समीकरण बदला है, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के प्रहलाद यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार रामानंद मंडल को हराकर जीत हासिल की। प्रहलाद यादव इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं और अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं। जेडीयू को अब तक इस सीट पर जीत नसीब नहीं हुई है, जबकि भाजपा ने 2005 और 2010 में प्रेम रंजन पटेल की जीत के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

End of Feed