Bihar Assembly Elections 2025 Sheohar Constituency: शिवहर विधानसभा का क्या है समीकरण, जनता ने हर पार्टी को दिया है मौका

1952 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के ठाकुर जी. विजयी रहे थे। जबकि 2015 में यहां जेडीयू के शहीफुद्दीन ने चुनाव जीता था। 2020 में यहां से राजद के चेतन आनंद सिंह ने जीत हासिल की थी।

Bihar Assembly Elections 2025 Sheohar Constituency: शिवहर बिहार राज्य के शियोहर जिले में आने वाली एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है, जो शियोहर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र में शिवहर, पिपराही, डुमरी कटसरी और पुरनहिया प्रखंड शामिल हैं। भौगोलिक दृष्टि से, शिवहर बिहार के उत्तरी मैदानी इलाकों में स्थित है और जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। शिवहर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है।

sheohar seat

शिवहर सीट का समीकरण

1952 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के ठाकुर जी. विजयी रहे थे। जबकि 2015 में यहां जेडीयू के शहीफुद्दीन ने चुनाव जीता था। 2020 में यहां से राजद के चेतन आनंद सिंह ने जीत हासिल की थी। पार्टीवार आंकड़ों की बात करें तो, राजद ने इस सीट पर अब तक पांच बार, कांग्रेस ने चार बार, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने शुरुआती चार चुनावों में से तीन बार जीत दर्ज की है। जनता दल और जद (यू) ने दो-दो बार सफलता हासिल की है, जबकि जनता पार्टी और भारतीय क्रांति दल ने एक-एक बार ये सीट जीती है।

14 नवंबर को चुनाव नतीजे

बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

End Article
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के ...

End of Feed