राजापाकर सीट पर महागठबंधन और NDA के बीच दिलचस्प मुकाबले के आसार, क्या कांग्रेस मार पाएगी बाजी? जानें समीकरण

Raja Pakar Vidhan Sabha Seat: राजापाकर सीट पर महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच ही फ्रेंडली फाइट हो रही है। कांग्रेस ने प्रतिमा कुमारी, जबकि भाकपा ने मोहित पासवान को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, एनडीए समर्थिक जदयू ने महेंद्र राम पर दांव लगाया है। इस बार राजापाकर में दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं।

Raja Pakar Assembly Election 2025: वैशाली और सारण जिलों के संगम पर स्थित राजापाकर, उन सीटों में शामिल है, जहां पर महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच ही फ्रेंडली फाइट हो रही है। कांग्रेस ने प्रतिमा कुमारी, जबकि भाकपा ने मोहित पासवान को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, एनडीए समर्थिक जदयू ने महेंद्र राम पर दांव लगाया है। इस बार राजापाकर में दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। जनसुराज ने भी यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पार्टी ने मुकेश कुमार राम को टिकट दिया है।

Raja Pakar Assembly Election 2025.

राजापाकर विधानसभा सीट

राजापाकर क्यों है प्रसिद्ध

राजापाकर विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर (एससी) लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक विकास खंड का मुख्यालय भी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह महुआ अनुमंडल का हिस्सा है। राजापाकर गंडक और गंगा जैसी प्रमुख नदियों के निकट स्थित है। यहां का भूभाग पूरी तरह समतल और उपजाऊ है, जिसके कारण खेती-बाड़ी यहां की प्रमुख आर्थिक गतिविधि है। धान, गेहूं और मक्का इस क्षेत्र की मुख्य फसलें हैं। ग्रामीण जीवन और कृषि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

End of Feed