Rafiganj Assembly Elections 2025: क्या है रफीगंज सीट का चुनावी समीकरण, कब होगी वोटिंग; जानें बिहार चुनाव से जुडे़ अपडेट

Rafiganj Assembly Constituency (रफीगंज विधानसभा सीट): औरंगाबाद जिले में आने वाली रफीगंज सीट बिहार की 243 सीटों में शामिल एक अहम विधानसभा सीट है। इस सीट पर चुनाव कब होने वाले हैं और जातीय समीकरण क्या कहता है, आइए जानते हैं:

Rafiganj Assembly Constituency (रफीगंज विधानसभा सीट): रफीगंज विधानसभा क्षेत्र, औरंगाबाद जिले में आता है। कभी इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन 1990 के बाद से पार्टी यहां वापसी नहीं कर पाई। पिछले चुनाव में यह सीट आरजेडी के खाते में गई। रफीगंज सीट से इस बार एनडीए गठबंधन से जेडीयू ने प्रमोद कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से अभी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं हुआ है। रफीगंज सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। वहीं पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। वोट काउंटिंग 14 नवंबर को होने वाली है। रफीगंज विधानसभा सीट का जातीय समीकरण क्या है और इस सीट का क्या इतिहास रहा है, आइए जानते हैं:

Rafiganj seat

रफीगंज विधानसभा सीट

रफीगंज का क्या इतिहास है?

रफीगंज, औरंगाबाद जिले का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। इसका नाम 19वीं सदी के जमींदार रफिउद्दीन अहमद के नाम पर है। जिन्होंने यहां अनाज के गोदाम बनाकर इस जगह को व्यापारिक केंद्र में बदला। रफिउद्दीन ने 1880 के दशक में रेलवे स्टेशन के लिए जमीन भी दान दी थी।

End of Feed