Narpatganj Assembly Elections 2025: क्या है नरपतगंज सीट का समीकरण, जानें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा अपडेट

Narpatganj Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 6 और 11 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं, 14 नवंबर को मतगणना होगी। 243 सीटों पर होने वाले चुनाव की सभी सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने पूरा जोर लगा दिया है। आइए आज बात करें उस सीट की जहां पर यादव जाति उम्मीदवार का दबदबा रहा है।

Bihar Election 2025: नरपतगंज विधानसभा सीट (Narpatganj Assembly Seat) बिहार के अररिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। इस सीट का गठन साल 1962 में हुआ था। अब तक यहां 15 विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

narpatganj chunav 1

समझें नरपतगंज विधानसभा सीट का समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

नरपतगंज का भूभाग समतल और उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हिस्सा है। मानसून के दौरान यहां बाढ़ और जलजमाव की समस्या आम है। कोसी नदी इस क्षेत्र से होकर बहती है, जो कृषि के लिए सहायक है लेकिन साथ ही बाढ़ के खतरे को भी बढ़ाती है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है। धान, मक्का और जूट प्रमुख फसलें हैं।

End of Feed