Narkatiaganj Assembly Seat: 2020 में बीजेपी ने कांग्रेस को हराया, नरकटियागंज में 2025 में किसके हाथ लगेगी बाजी

बता दें कि नरकटियागंज विधानसभा सीट सामान्य सीट है। इस सीट पर राजपूत, भूमिहार और कुर्मी वोटरों की संख्या ज्यादा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रश्मि वर्मा ने जीत हासिल की थी।

Narkatiaganj Assembly Election 2025: बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक नरकटियागंज विधानसभा सीट है। इस सीट पर फेज 2 में 11 नवंबर 2025 को वोट डाले जाएंगे। नरकटियागंज सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में नरकटियागंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रश्मि वर्मा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनय वर्मा को हराया था।

Narkatiaganj

नरकटियागंज सीट का इतिहास

बता दें कि नरकटियागंज विधानसभा सीट सामान्य सीट है। इस सीट पर राजपूत, भूमिहार और कुर्मी वोटरों की संख्या ज्यादा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रश्मि वर्मा ने जीत हासिल की थी। परिसीमन से पैदा हुई इस सीट पर 2010 में रश्मि के पति आलोक वर्मा कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, जिन्हें भाजपा के सतीश चंद्र दुबे ने हरा दिया था। दुबे 2014 में वाल्मीकि नगर से लोकसभा गए तो उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर रश्मि वर्मा लड़ीं और जीत गईं।

End of Feed