Laukaha Assembly Election 2025: लौकहा सीट पर इस बार किनके बीच टक्कर, जानें इस सीट का चुनावी समीकरण?

Laukaha Assembly Constituency (लौकहा विधानसभा सीट): साल 2005 से 2015 तक जेडीयू ने लगातार तीन चुनाव जीते और मजबूत स्थिति में रही लेकिन 2020 में राजद के भरत भूषण मंडल ने जेडीयू विधायक लक्ष्मेश्वर राय को 10,077 वोटों से हराकर बड़ा झटका दिया। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने लौकहा खंड में राजद पर 26,992 वोटों की बढ़त लेकर अपनी वापसी का संकेत दिया।

Laukaha Assembly Constituency (लौकहा विधानसभा सीट): लौकहा सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है। पिछले यानी 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने जीती। राष्‍ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार भारत भूषण मंडल ने जनता दल यूनाइटेड के लक्ष्मेश्वर राय को 9471 वोटों के अंतर से हराया था। इस सीट पर राजद और जद-यू के बीच कड़ी कट्टर देखने को मिलती है। इस सीट पर दोनों पार्टियों का दबदबा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू के लक्ष्मेश्वर राय और राजद के भरत भूषण मंडल के बीच मुकाबला हुआ। भरत भूषण को 77759 वोट मिले, जबकि जदयू के लक्ष्मेश्वर राय को 68288 मत मिले।

laukaha assembly seat

लौकहा विधानसभा सीट।

नेपाल की सीमा पर है यह सीट

2010 के चुनाव में इस सीट से जदयू के हरि प्रसाद विधायक चुने गए थे। उन्होंने राजद के चितरंजन को हराया था जहां हरि प्रसाद को 47849 मत मिले थे, वहीं चितरंजन ने 30283 वोट हासिल किये थे। नेपाल से सटा बिहार का लौकहा इलाका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। मधुबनी जिले की लौकहा विधानसभा सीट न सिर्फ मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देती है, बल्कि कर्नाट राजवंश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ी हुई है।

End of Feed