Lakhisarai Vidhan Sabha Seat: NDA की सुरक्षित सीट मानी जा रही लखीसराय में कैसे हैं हालात, इसबार भी जीतेगी BJP या होगा खेला

Lakhisarai Assembly Constituency (लखीसराय विधानसभा सीट): मुंगेर जिले की लखीसराय विधानसभा सीट बिहार की उन चुनिंदा सीटों में है, जहां बीजेपी का लगातार जनाधार बना हुआ है। 2025 का चुनाव इस परंपरा को कायम रखेगा या बदलेगा यह देखने लायक होगा। आइए समझते हैं क्या है लखीसराय विधानसभा सीट का समीकरण।

Lakhisarai Assembly Constituency (लखीसराय विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच लखीसराय सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा और सामान्य श्रेणी में आने वाली यह सीट राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है। बीजेपी ने इस बार भी अपने वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें लखीसराय से उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा लगातार तीन बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और अब चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आइए एक नजर इस सीट पर डालते हैं।

lakhisarai assembly 2025.

लखीसराय सीट का समीकरण

लखीसराय सीट का इतिहास

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र का गठन 1977 में हुआ था। यह हलसी, बड़हिया और रामगढ़ चौक प्रखंडों से मिलकर बना है और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है। अब तक यहां 11 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें बीजेपी ने सबसे ज्यादा पांच बार जीत दर्ज की है।

End of Feed