बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कांग्रेस के गढ़ में कौन मारेगा बाजी? क्या है कोढ़ा विधानसभा सीट का समीकरण

बिहार के कटिहार जिले की कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में अबतक 14 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 15 वीं बार अपना विधायक चुनने के लिए मतदाता तैयार हैं। चुनाव आयोग ने इस बार इस विधानसभा में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है, जिसकी मतगणना 14 नवंबर को होगी। आइये जानते हैं इस सीट का समीकरण क्या है?

Kodha Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी में कटिहार जिले की कोढ़ा विधानसभा सीट भी शामिल है, पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है। 1967 में अस्तित्व में आई यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। इसमें कोढ़ा और फलका प्रखंड इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार इस विधानसभा में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है, जिसकी मतगणना 14 नवंबर को होगी। आइये जानते हैं इस सीट का समीकरण क्या है?

kodha assembly  Elections 2025

कोढ़ा विधानसभा सीट का समीकरण

कोढ़ा विधानसभा में कितनी बार हुए चुनाव

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में अबतक 14 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 15 वीं बार अपना विधायक चुनने के लिए मतदाता तैयार हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस ने 6 बार जीत हासिल की है और जनता दल ने 2 बार जीत दर्ज की है। लोकतांत्रिक कांग्रेस, जनता पार्टी और जेडीयू ने इस सीट पर एक-एक बार परचम लहराया है। हालांकि, कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली सीट पर कुछ वर्षो से भारतीय जनता पार्टी हावी है।

End of Feed