Khajauli Assembly Election 2025: खजौली सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद, क्या BJP दोहराएगी जीत का परचम?

Khajauli Assembly Constituency (खजौली विधानसभा सीट): 2020 विधानसभा चुनाव में खजौली में 3,05,735 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 44,025 मुस्लिम (14.40%) और 41,702 अनुसूचित जाति (13.64%) मतदाता शामिल थे। यादव मतदाता सबसे बड़ा जातीय वर्ग हैं, जिनकी संख्या 50,140 (16.40%) थी।

Khajauli Assembly Constituency (खजौली विधानसभा सीट): खजौली सीट मधुबनी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थी। इस सीट पर भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद ने राजद सीताराम यादव को 22689 वोटों के अंतर से हराया। राजद प्रत्याशी को कुल 60472 वोट मिले थे। इस सीट पर हुए चुनाव में जएपीएल उम्मीदवार ब्रज किशोर यादव तीसरे नंबर पर रहे थे। साल 2015 में इस सीट से सीताराम यादव ही विधायक थे। इस विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1951 में वोटिंग हुई थी।

Khaujauli assembly seat

खजौली विधानसभा सीट।

यादव मतदाता सबसे बड़ा जातीय वर्ग

2020 विधानसभा चुनाव में खजौली में 3,05,735 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 44,025 मुस्लिम (14.40%) और 41,702 अनुसूचित जाति (13.64%) मतदाता शामिल थे। यादव मतदाता सबसे बड़ा जातीय वर्ग हैं, जिनकी संख्या 50,140 (16.40%) थी। क्षेत्र की केवल 4.95% आबादी शहरी है, शेष ग्रामीण। 2024 के लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,14,426 हो गई।

End of Feed