Gaya Town Assembly Elections 2025: गया टाउन में फिर आमने-सामने प्रेम कुमार और ओंकार नाथ, क्या पुराना गढ़ बचा पाएगी बीजेपी?

Gaya Town Assembly Constituency (गया टाउन विधानसभा सीट): गया टाउन विधानसभा सीट एक शहरी क्षेत्र है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। गया टाउन सीट से उम्मीदवार कौन हैं और यहां का चुनावी समीकरण क्या है, आइए जानते हैं।

Gaya Town Assembly Constituency (गया टाउन विधानसभा सीट): गया टाउन विधानसभा सीट बिहार की एक महत्वपूर्ण सीट है। यह गया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट गयाजी जिले के शहरी क्षेत्र को कवर करती है। गया टाउन सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार यहां से लगातार 8 बार चुनाव जीत चुके हैं। यहां के मौजूदा विधायक भी प्रेम कुमार ही है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच देखने को मिलता है। इस बार के चुनाव में भी गया टाउन से कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। बीजेपी ने फिर से प्रेम कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अखौरी ओंकार नाथ को उम्मीदवार चुना है। गया टाउन सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे।

gaya town seat

गया टाउन विधानसभा सीट

गया का इतिहास

फल्गु नदी के तट पर बसा गया बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पटना के बाद राज्य की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला शहर गया ही है। यह शहर गया जिले का हिस्सा है और मगध प्रमंडल का प्रशासनिक केंद्र भी है। वैसे तो गया तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। यह शहर अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के चलते प्रसिद्ध है। यह हिंदू, बौद्ध और जैन तीनों धर्मों के लिए पवित्र स्थान है। इसका जिक्र रामायण और महाभारत में भी मिलता है। कहा जाता है कि त्रेता युग में गयासुर नाम का एक राक्षस यहां रहता था, जिसके नाम पर गया नाम पड़ा है।

End of Feed