Forbesganj Vidhan Sabha Seat: इस सीट पर कांग्रेस और BJP के बीच रहती है सीधी टक्कर, ब्रिटिश राज से जुड़ा है इस सीट का इतिहास

Forbesganj Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। फारबिसगंज सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में फारबिसगंज सीट पर BJP उम्मीदवार विद्या सागर केशरी ने 102130 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। उन्होंने INC प्रत्याशी जाकिर हुसैन खान को हराया जिनके हिस्से 82381 वोट आए।

Forbesganj Election 2025: फारबिसगंज न सिर्फ बिहार की राजनीति का अहम केंद्र है, बल्कि नेपाल सीमा के करीब होने की वजह से यह इलाका सामाजिक और आर्थिक रूप से भी खासा संवेदनशील माना जाता है। अररिया जिले की यह सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट, 1951 में अस्तित्व में आई थी और तब से अब तक 17 बार चुनावी संग्राम देख चुकी है। यहां के वोटरों का मिजाज अक्सर पूरे सीमांचल की राजनीतिक दिशा तय करता रहा है।

forbesganj vidhansabha seat

पढ़ें फारबिसगंज विधानसभा सीट की राजनीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

2020 के विधानसभा चुनाव में फारबिसगंज में 3,40,760 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से करीब 33.8% मुस्लिम मतदाता थे। 2024 के लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,56,438 हो गई। यह सीट हमेशा बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए जानी जाती है, हालांकि 2020 में वोटिंग घटकर 60.56% रही, जो पिछले तीन चुनावों में सबसे कम थी।

End of Feed