Danapur Assembly Election 2025: दानापुर में फिर मचेगा सियासी संग्राम, आरजेडी और बीजेपी की रोमांचक टक्कर में किसकी होगी जीत? जानें इस विधानसभा सीट का समीकरण

Danapur Assembly Election 2025: दानापुर विधानसभा सीट एक बार फिर बिहार की सियासत के केंद्र में है। शहरी, ग्रामीण और दियारा क्षेत्रों के मिश्रण वाला यह इलाका विकास परियोजनाओं के बावजूद बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। आगामी 2025 चुनाव में यहां बीजेपी और आरजेडी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे।

Danapur Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली दानापुर विधानसभा सीट एक बार फिर चुनावी सुर्खियों में है। आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में यहां लगभग 3,74,193 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दानापुर का क्षेत्र विशेष रूप से विविध है, जिसमें शहरी, ग्रामीण और दियारा तीनों प्रकार के इलाके शामिल हैं। क्षेत्र में मेट्रो और एलीवेटेड रोड जैसी कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन जल निकासी की समस्या, बाढ़ की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी मूलभूत चुनौतियां अब भी लोगों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। इस सीट पर पहले चरण के अंतर्गत 6 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Danapur Assembly Election

दानापुर विधानसभा चुनाव

दानापुर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास

दानापुर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। अब तक इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पांच-पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि आरजेडी और जनता दल मिलकर भी पांच बार विजयी रहे हैं। 1985 में यहां एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की थी। इस सीट पर 1957 में कांग्रेस के जगत नारायण लाल ने पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1962 और 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के रामसेवक सिंह ने लगातार जीत हासिल की।

End of Feed