Barh Assembly Elections 2025: कब है बाढ़ में चुनाव, क्या है समीकरण, BJP ने किसे दिया टिकट?

Barh Assembly Elections 2025 Polling Date, Candidate Detail: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों का महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा। BJP और JD(U) का गठबंधन इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है, लेकिन महागठबंधन के प्रयासों से मुकाबला कड़ा हो सकता है। तेजस्वी यादव का नेतृत्व और कांग्रेस की सक्रियता इस क्षेत्र में समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

Barh Assembly Elections 2025 Polling Date, Candidate Detail: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र पटना जिले में स्थित है और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण कृषि और जल संसाधनों पर निर्भर है। भूतपूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ चुनावों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन NDA का दबदबा रहा है। वर्तमान में बाढ़ से बीजेपी के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू हैं। बाढ़ में पहले चरण के तहत वोटिंग है।

barh assembly election

बाढ़ विधानसभा चुनाव 2025 के समीकरण (फोटो- PTI)

बाढ़ से बीजेपी ने किसे दिया टिकट

हालांकि इस चुनाव में बीजेपी ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट दिया है, और बाढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सियाराम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही थी, जिसके बाद उनका टिकट भाजपा आलाकमान ने काट दिया है।

End of Feed