Banka Assembly Constituency 2025: बांका सीट कभी होती थी कांग्रेस का गढ़, अब NDA की पकड़; इस बार BJP की साख दांव पर

Banka Assembly Constituency (बांका विधानसभा सीट): बांका विधानसभा सीट में 1951 से अब तक यहां 20 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 8 बार जीत दर्ज की है। इस बार कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है बांका सीट का चुनावी गणित।

Banka Assembly Constituency (बांका विधानसभा सीट): बिहार के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित बांका विधानसभा सीट इस बार के चुनाव में फिर से सुर्खियों में है। यह सीट बांका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसमें बांका शहर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्र और बाराहाट प्रखंड शामिल हैं। झारखंड की सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान झारखंड से काफी हद तक मेल खाती है।

banka assembly constituency.

बांका में क्या है चुनावी हालचाल

बांका सीट का राजनीतिक इतिहास

बांका विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी और अब तक यहां 20 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें चार उपचुनाव भी शामिल हैं। राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो भाजपा (जिसमें जनसंघ की एक जीत भी शामिल है) ने 8 बार, कांग्रेस ने 7 बार, राजद ने 2 बार, जबकि स्वतंत्र पार्टी और जनता पार्टी ने एक-एक बार जीत हासिल की है। स्वतंत्रता के शुरुआती वर्षों में कांग्रेस का दबदबा रहा, लेकिन 1985 के बाद पार्टी का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले अंतिम विधायक रहे। इसके बाद से इस सीट पर भाजपा और राजद का वर्चस्व कायम है।

End of Feed