Bachhwara Assembly Election 2025: बछवाड़ा सीट पर महागठबंधन में उठे मतभेद, कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने; जानें इस विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

Bachhwara Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव इस बार राजनीतिक मोड़ और गहमागहमी के साथ चले रहे हैं। एनडीए गठबंधन जहां पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है, वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर मतभेद सामने आए हैं। खास तौर पर बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच सीधे मुकाबले ने पूरे जिले और राज्य में सुर्खियां बटोरी हैं।

Bachhwara Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव समय के साथ और भी रोचक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। इस बार चुनाव में एनडीए गठबंधन की एकता लगातार मजबूत दिखी, जबकि महागठबंधन में विभाजन की झलक साफ नजर आई। यह स्थिति उस समय स्पष्ट हो गई जब लंबे समय तक सीटों के बंटवारे का मसला सुलझ नहीं पाया। टिकट वितरण में जारी खींचतान ने भी संकेत दे दिया कि महागठबंधन इस बार पूरी तरह एकजुट नहीं रह पाएगा। सबसे पहले इसका असर बिहार के बेगूसराय जिले में देखा गया, जहां बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के प्रत्याशी सीधे आमने-सामने आ गए। इसके बाद अन्य सीटों पर भी महागठबंधन के भीतर फ्रेंडली फाइट का सिलसिला शुरू हो गया।

Bachhwara Assembly Election 2025

बछवाड़ा विधानसभा चुनाव 2025

कब होगी बछवाड़ा विधानसभा के लिए वोटिंग?

जानकारी के मुताबिक, इस बार महागठबंधन कुल 13 सीटों पर अपने ही गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रही है। खास बात यह है कि यह विवाद बछवाड़ा सीट से शुरू हुआ और इसे पूरे देश में सुर्खियों में ला दिया। कुल मिलाकर, महागठबंधन इस बार बिहार की 255 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रही है। यहां पर फेज 1 में वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जिसकी मतगणना 14 नवंबर को होगी। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,10,463 वोटर हैं। जातीय वितरण के अनुसार, भूमिहार 12%, ब्राह्मण 3.5%, राजपूत 3.5%, ओबीसी 56%, दलित 14%, मुस्लिम 9% और अन्य समुदाय 2% हैं। ओबीसी समुदाय में यादव 15%, कुर्मी 5% और मांझी 2% वोटर हैं।

End of Feed