Bihar Chunav Campaining: मध्य प्रदेश के नेताओं का बिहार चुनाव में स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा रहा। बिहार की करीब 88 सीटों पर मध्य प्रदेश के कई नेता प्रचार करने गए थे। इनमें से अधिकतर पर जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की बात करें तो 25 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया था, जिसमें से 21 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं का प्रचार रहा टॉप क्लास (PTI)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 19 सीटों पर प्रचार के लिए गए थे, जिसमें से 17 सीटों पर जीत हुई है। यही स्थिति विश्वास सारंग और नरोत्तम मिश्रा की भी है दोनों 6-6 सीटों पर प्रचार करने गए थे और सभी 6-6 सीट एनडीए की झोली में आई है। इसके अलावा मिथिला और तिरहुत क्षेत्र में महेंद्र सिंह और हितानंद प्रचार के लिए गए थे, इन 58 में से 52 सीट एनडीए जीती है।
सीएम यादव अधिकतर गए इन सीटों पर...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अधिकतर उन सीटों पर भेजा गया था जहां पर यादव मुस्लिम समीकरण बन रहे थे। वजीरगंज, आलमनगर पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी यह वह इलाके थे, जहां पर राजद का अच्छा खासा प्रभाव था।
अरविंद भदौरिया और अजय जामवाल 6 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, सभी 6 सिम एनडीए की झोली में गिरी हैं। इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र बरुआ, अनिल फिरोजिया और गजेंद्र पटेल को भी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें से लगभग सभी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल देश के विकास बल्कि सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की है, उस से भाजपा नंबर वन पार्टी बनी है। कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है।
मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को बधाई
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों ने बिहार में एनडीए को जीत दिलाई है। बिहार की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखाया है। खंडेलवाल ने बिहार गए मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को बधाई दी।
