Bihar Election: बीजेपी का मजबूत गढ़ है कुम्हरार, क्या इस बार के. सी सिन्हा करेंगे कमाल,'शॉटगन' ने कर दिया खेल!

Bihar Election Kumhrar Assembly Seat: बिहार चुनाव में इस दफा राजधानी पटना की कुम्हरार सीट की चर्चा है, वजह है सालों से यहां बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी है क्या इस बार भी ऐसा होगा, यह बड़ा सवाल है, जानिए इस बार क्या हैं समीकरण?

Bihar Election Kumhrar Assembly Seat: पटना स्थित कुम्हरार सीट बिहार विधानसभा चुनाव में खासी सुर्खियों में है, वजह है यह सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। इस बार इस सीट पर सभी पार्टियों ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। बीजेपी से लगातार पांच बार से विधायक रहे अरुण कुमार सिन्हा का इस बार टिकट कट गया है। इस बार बीजेपी की तरफ से संजय कुमार गुप्ता को टिकट दिया है।

Bihar Election Kumhrar Assembly Seat

पटना स्थित कुम्हरार सीट बिहार विधानसभा चुनाव में खासी सुर्खियों में है

वहीं महागठबंधन की बात करें तो इस बार कांग्रेस पार्टी से डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है। उधर जनसुराज पार्टी ने गणितज्ञ प्रो. के. सी. सिन्हा (Mathematician KC Sinha) को मैदान में उतारा है। जिससे यह चुनाव दिलचस्प हो गया है।

End of Feed