Barharia Seat: बिहार चुनाव में सिवान के बड़हरिया में कृषि, पलायन और रोजगार के मुद्दे प्रमुख, समझें समीकरण

Bihar Assembly Election 2025 Barharia Seat:बिहार में बड़हरिया विधानसभा सीट खास मानी जा रही है जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें..

Bihar Assembly Election 2025 Barharia Seat: बिहार के सिवान जिले में स्थित बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम पहचान रखता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से बड़हरिया और पचरुखी प्रखंडों के 23 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करता है और पूरी तरह कृषि प्रधान है।गंडक नदी की सहायक नदियों से सिंचित यह इलाका गंगा के उपजाऊ मैदानों में फैला हुआ है, जहां कृषि आज भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

Bihar Assembly Election 2025 Barharia Seat

सिवान के बड़हरिया में कृषि, पलायन और रोजगार के मुद्दे प्रमुख

NDA ने इस सीट से इंद्रदेव पटेल को उतारा है तो इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार अरूण गुप्ता होंगे। वहीं यहां से डॉ. शहनवाज जनसुराज पार्टी से मैदान में हैं। यहां के किसान धान, गेहूं और दलहन की खेती करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर चुके हैं।

End of Feed