Ziradei Seat:जीरादेई में सियासी जंग, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से शहाबुद्दीन तक...'नटवरलाल' से भी कनेक्शन

Ziradei Assembly Constituency: बिहार की जीरादेई सीट की अलग ही पहचान है। बता दें कि जीरादेई विधानसभा ने देश को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिए थे।

Ziradei Assembly Constituency: बिहार के सिवान जिले की जीरादेई विधानसभा ने देश को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसा महामानव दिया। सिवान जिले का एक छोटा सा कस्बा जीरादेई, जहां 3 दिसंबर 1884 को डॉ. प्रसाद का जन्म हुआ था। वे 1946 में संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे थे, और आज भी जीरादेई का नाम राष्ट्रीय गौरव के साथ लिया जाता है।

Ziradei Assembly Constituency

बिहार की जीरादेई सीट की अलग ही पहचान

इसी धरती से एक और चर्चित नाम जुड़ा है मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, जिन्हें दुनिया नटवरलाल के नाम से जानती है। दिलचस्प बात यह है कि डॉ. प्रसाद और नटवरलाल दोनों मध्यमवर्गीय कायस्थ परिवारों से थे। दोनों ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और वकालत की, लेकिन उनकी राहें बिल्कुल अलग रहीं।

End of Feed