गौरा-बौराम सीट पर फाइट होगी टाइट, मुकेश सहनी के भाई ने छोड़ा मैदान; NDA के लिए राह नहीं आसान

Gaura Assembly Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले वीआईपी ने गौरा-बौराम सीट से राजद के बागी उम्मीदवार मोहम्मद अफजल अली खान को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस सीट से स्वयं सहनी के भाई चुनाव लड़ रहे थे, जिन्होंने चुनावी मैदान से पैर पीछे खींच लिए हैं। सहनी ने कहा कि हमने चुनाव में अफजल अली का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

Gaura Bauram Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने दरभंगा जिले की गौडरा बौराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बागी उम्मीदवार मोहम्मद अफजल अली खान को समर्थन देने की घोषणा की। यह घोषणा वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने दरभंगा जिले में एक संवाददाता सम्मेलन में की, जिनके छोटे भाई संतोष गौरा बौराम सीट से मैदान में थे। सहनी ने कहा कि हमने चुनाव में अफजल अली का समर्थन करने का निर्णय लिया है। सहनी को राज्य में महागठबंधन के सत्ता में आने पर उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया गया है। उन्होंने यह बात मतदान से 48 घंटे से भी कम समय पहले कही।

VIP support RJD in Gaura Bauram seat

गौरा-बौराम विधानसभा में RJD को VIP ने दिया समर्थन

लालू यादव ने मोहम्मद अफजल अली खान को दिया था टिकट

उन्होंने वीआईपी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे मनोयोग से मोहम्मद अफजल अली खान की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। सहनी ने कहा कि जहां-जहां ऐसी स्थिति हो, वहां हमारे साथी भी बड़ा दिल दिखाएं ताकि लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के संघर्ष को और मजबूती दी जा सके। गौरतलब है कि मोहम्मद अफजल अली खान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से टिकट मिलने के बाद इस सीट से नामांकन दाखिल किया था। बाद में राजद ने आखिरी समय में संतोश का समर्थन करने का निर्णय किया और अपनी पार्टी उम्मीदवार को नाम वापस लेने को कहा। हालांकि, अली ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया और प्रसाद द्वारा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गए पत्र पर, जिसमें अनुरोध किया गया था कि उनकी उम्मीदवारी पर "विचार न किया जाए", कोई कदम नहीं उठाया गया।

End of Feed