Bihar Chunav: अमित शाह से मिले उपेंद्र कुशवाहा, सीट शेयरिंग को लेकर हुए हैं नाराज, क्या अब NDA में हो जाएगा सब ठीक?

NDA में बिहार चुनाव को देखते हुए हुए सीट बंटवारे को लेकर कई लोगों में असहमति शुरू हो गई है, जिनमें उपेंद्र कुशवाहा भी हैं। वे आज दिल्ली में अमित शाह से मिले हैं। उनको मनाने पटना के नेता गए थे, लेकिन बात शायद बन नहीं पाई, इस कारण उन्हें दिल्ली बुलाया गया है।

Bihar Election NDA Seat Sharing News: बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली बुलाया। जहां अब उन्होंने शाह से मुलाकात कर ली है।इससे स्पष्ट हुआ कि गठबंधन में बढ़ते तनाव को सुलझाने की कोशिशें तेजी से चल रही हैं। कुशवाहा की आज पटना में पार्टी ऑफिस में पार्टी नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग अब टाल दी गई थी।

Upendra Kushwaha

आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे उपेंद्र कुशवाहा। Photo- PTI

कुशवाहा ने हाल ही में एक बयान दिया कि NDA में 'सब ठीक नहीं है'। उन्होंने ऐसा कहकर गठबंधन के अंदरूनी हालात पर चिंता जताई थी। वे नित्यानंद राय के साथ दिल्ली के लिए निकल गए।

End of Feed