Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध हटाएगी, उदय सिंह ने दिया बड़ा बयान

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम कहते रहे हैं कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों में बिहार में जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में शराबबंदी तुरंत हटा ली जाएगी। इससे राज्य को लगभग 28,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे से बचाया जा सकेगा।

Jan Suraaj Party News: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने रविवार को दोहराया कि अगर वह सत्ता में आई तो बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा शराब की बिक्री और सेवन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा देगी। पार्टी ने कहा कि इससे होने वाले लगभग 28,000 करोड़ रुपये के राजस्व अधिशेष का इस्तेमाल विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 5 से 6 लाख करोड़ रुपये के ऋण जुटाने में किया जाएगा।

PRASHANT1

बिहार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध हटाएगी जन सुराज पार्टी। (Photo-ANI)

लोक जनशक्ति पार्टी (RV) के नेता कुमार सौरव का पार्टी में स्वागत करते हुए जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'हम कहते रहे हैं कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों में बिहार में जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में शराबबंदी तुरंत हटा ली जाएगी। इससे राज्य को लगभग 28,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे से बचाया जा सकेगा, जिसका इस्तेमाल विश्व बैंक और आईएमएफ से 5 से 6 लाख करोड़ रुपये के ऋण जुटाने में किया जाएगा।'

End of Feed