बिहार चुनाव: आज शाम या कल सुबह तक हो जाएगी NDA की सीट घोषणा, दिल्ली में जुटे गठबंधन के नेता

गठबंधन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गठबंधन के सहयोगियों में सीट बंटवारे पर सहमति करीब-करीब बन गई है। दिल्ली में शनिवार को हो रही बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगा जिसके बाद सीटों की घोषणा होगी।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सीटों की घोषणा शनिवार शाम या रविवार सुबह तक हो सकती है। गठबंधन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गठबंधन के सहयोगियों में सीट बंटवारे पर सहमति करीब-करीब बन गई है। दिल्ली में शनिवार को हो रही बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगा जिसके बाद सीटों की घोषणा होगी। दिल्ली में भाजपा आलाकमान के साथ एनडीए के अन्य दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

nda

14 नवंबर को आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे। तस्वीर-PTI

सीट बंटवारे पर मांझी ने क्या कहा..

सूत्रों का कहना है कि NDA में सीट बंटवारे पर बना गतिरोध खत्म हो गया है। चिराग पासवान के बाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने भी शनिवार को ऐसा ही संकेत दिया। पटना से दिल्ली के लिए रवाना होते समय मीडिया से बातचीत में मांझी कहा कि सीट बंटवारे पर फैसला करना है और हम लोग एनडीए के सहयोगी दल हैं। हम दिल्ली जा रहे हैं। मांझी ने कहा कि वह अनुशासित व्यक्ति हैं और अनुशासित ही रहेंगे। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। एनडीए ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

End of Feed