Munger Assembly Elections 2025: मुंगेर में कैसा रहेगा चुनावी हाल-चाल, वह सीट जो किसी का नहीं है गढ़; जानें क्या है अपडेट

Munger Assembly Constituency (मुंगेर विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान हो चुका है और नामांकन शुरू हो गए हैं। सीटों के समीकरण को समझते हुए गठबंधनों में बंटवारे हो रहे हैं। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी होगा। ऐसे में बिहार की एक खास सीट मुंगेर विधानसभा के बारे में जान लेते हैं। क्या है मुंगेर सीट का हाल, पिछली बार कैसे थे चुनावी नतीजे और इस चुनाव की सभी अपडेट्स।

Munger Assembly Constituency (मुंगेर विधानसभा सीट): गंगा किनारे बसा मुंगेर बिहार राज्य के सबसे प्रमुख शहरों में एक है जो 1957 में स्थापित हुआ था। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र एक सामान्य श्रेणी की सीट है। इस क्षेत्र में अक्सर समाजवादी विचारधारा वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाती रही है, लेकिन कोई भी पार्टी इसे अपना गढ़ नहीं कह सकती। आइए थोड़ा जान लेते हैं इसके इतिहास के बारे में।

munger vidhansabha seat details.

मुंगेर सीट पर कैसा रहा है चुनावी समीकरण

मुंगेर का इतिहास

मुगल और ब्रिटिश काल के दौरान अविभाजित बंगाल में पूर्वी प्रवेशद्वार के रूप में अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण एक प्रमुख शहरी केंद्र रहा मुंगेर आज भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और वाणिज्यिक केंद्र बना हुआ है। इस शहर का इतिहास काफी पुराना है, जो चौथी शताब्दी ईस्वी में गुप्त काल से सत्ता का केंद्र रहा है। इतिहास के प्रिज्म के माध्यम से देखा जाए तो मुंगेर क्षेत्र मध्य देश की पहली आर्य जनसंख्या के 'मिडलैंड' के रूप में उभरा। महाभारत में इस जगह का उल्लेख 'मोदगिरि' के रूप में आता है। यह स्थान एक समय वेंगा और तामलिप्त के पास एक राज्य की राजधानी था।

End of Feed