BJP के गढ़ में कौन पलटेगा बाजी? जाले विधानसभा में कौन किस पर भारी; जानें क्या है समीकरण

Bihar Assembly Election 2025 : जाले विधानसभा जो दरभंगा जिले का हिस्सा है। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। बीजेपी के उम्मीदवार जिबेश कुमार मिश्र ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के डा. मश्कुर अहमद उस्मानी को 21796 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

Bihar Assembly Election 2025 : दरभंगा जिले का एक प्रखंड स्तरीय नगर है, जो मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का पार्ट है। यह विधानसभा क्षेत्र जाले प्रखंड के सभी पंचायतों और सिंहवाड़ा प्रखंड के 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बना है, जो उत्तर-मध्य मिथिला का पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र है। 1951 में स्थापित इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 18 बार चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 2014 का उपचुनाव भी शामिल है। अभी तक यहां के मतदाताओं ने किसी एक विचारधारा का लगातार समर्थन नहीं किया है और समय-समय पर वाम, केंद्र और दक्षिणपंथी दलों के प्रत्याशियों को चुना है। इस बार जाले में दूसरे चरण में 6 नवंबर को मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे।

Jale Vidhan Sabha Seat.

जाले विधानसभा क्षेत्र चुनाव

मीडिया खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले तीन चुनाव पर अपना परचम लहराया है फिर 1985 व 1990 में वापसी की। हालांकि, बीजेपी (पूर्व जनसंघ सहित) ने पांच बार जीत दर्ज की। भाकपा ने चार, राजद ने दो, जबकि जनता पार्टी और जदयू ने एक-एक बार सत्ता का सुख भोगा है।

End of Feed