Gaura Bauram Chunav 2025: आपस में फाइट करेगी VIP-RJD, BJP उम्मीदवार सुजीत सिंह के लिए रास्ता साफ! समझें गौरा बौराम सीट का समीकरण

गौरा बौराम में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन कराया। हालांकि, आरजेडी भी यहां से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने वर्तमान विधायक स्वर्णा सिंह के पति सुजीत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। आइये जानते हैं इस बार सीट का चुनावी समीकरण क्या है?

Gaura Bauram Assembly Election 2025: दरभंगा जिले का गौरा बौराम विधानसभा बिहार की राजनीति में एक अहम स्थान रखता है। यह विधानसभा क्षेत्र 2008 के परिसीमन आयोग की सिफारिश पर अस्तित्व में आया और तब से अब तक तीन चुनाव देख चुका है। जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 6 नवंबर को वोट डाले जायेंगे और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। इन सीटों में कुशेश्वर स्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट , केवटी, जाले और बहादुरपुर शामिल हैं। इस बार गौरा बौराम विधानसभा सीट पर आरजेडी और वीआईपी पार्टी के बीच खींचातानी रही है। इस बार मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी वीआईपी से प्रत्याशी हैं तो आरजेडी भी यहां से चुनाव लड़ रही है, जिनका सीधा मुकाबला एनडीए की ओर से BJP की सीटिंग विधायक स्वर्णा सिंह के पति सुजीत कुमार सिंह से है।

Gaura Bauram Assembly Election 2025.

गौरा बौराम विधानसभा सीट चुनाव

गौरा बौराम में दिलचस्प मुकाबले के आसार

गौरा बौराम में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। भाजपा ने वर्तमान विधायक स्वर्णा सिंह के पति सुजीत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। सुजीत पूर्व आईआरएस हैं जिन्हें आयकर विभाग में चीफ कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया था। लेकिन उन्होंने वीआरएस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी छवि है कि उन्होंने लोगों की सेवा के लिए इतना बड़ा पद त्याग दिया।

End of Feed