Gaighat Chunav 2025: RJD सीट बचाने में रहेगी कामयाब? या NDA पलटेगी बाजी; क्या है गायघाट सीट का राजनीतिक समीकरण

Bihar Assembly Election 2025: मुजफ्फरपुर की गायघाट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3.20 लाख मतदाता हैं, जो जिले के किसी भी विधानसभा में सर्वाधिक हैं। गायघाट एक बार फिर बहुकोणीय मुकाबले के लिए तैयार है, जहां राजद सीट बरकरार रखने की कोशिश करेगा, वहीं भाजपा-जदयू-लोजपा गठबंधन इसे वापस पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी और जन सुराज पार्टी भी मुकाबले को रोचक बना सकते हैं। यहां कांटे की टक्कर के आसार हैं।

Gaighat Assembly Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक हैं, लिहाजा चुनाव प्रचार चरम पर है। 243 विधानसभा सीटों में एक मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट (सामान्य वर्ग) भी शामिल है, जिसके राजनीतिक समीकरण को समझने की कोशिश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इसी सीट की स्थापना साल 1967 में हुई थी और तब से अब तक यहां 14 बार चुनाव हो चुके हैं। यह सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है। हालांकि, 2008 के परिसीमन के अनुसार, यह विधानसभा क्षेत्र गायघाट और बंदरा प्रखंडों के साथ-साथ कटरा प्रखंड के छह ग्राम पंचायतों को मिलाकर बना है। इस बार एनडीए ने अपना प्रत्याशी कोमल सिंह को बनाया है। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने निरंजन राय को मुकाबले में दोबारा उतारा है। मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 2025 में चुनाव 6 नवंबर को होंगे. जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Gaighat Assembly Election 2025 Date.

गायघाट विधानसभा चुनाव तारीख

गायघाट सीट में कितने वोटर

गायघाट सीट पूर्णतया ग्रामीण है, यहां शहरी मतदाता का कोई रोल नहीं है। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में गायघाट विधानसभा में कुल 3,16,108 रजिस्टर्ड वोटर थे, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में बढ़कर 3,30,371 हो गए। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 की वोटर लिस्ट में शामिल 3,550 मतदाता 2024 तक यहां से पलायन कर चुके थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में यहां 57.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गायघाट क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) के लगभग 51,842 मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब 16.4% हैं। हालांकि, मुस्लिम मतदाताओं की सटीक संख्या का पता नहीं है, लेकिन इनकी हिस्सेदारी 12 से 15 प्रतिशत के बीच मानी जा रही है। अगर जेंडर वाइज लिस्ट पर नजर डालें तो यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1.68 लाख है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1.51 लाख जो सर्वाधिक है। पिछले चुनाव में यहां महज 57.75 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन यहां की 64.77 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।

End of Feed