जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं...सीतामढ़ी में कांग्रेस-आरजेडी पर जमकर बरसे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा किनिर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा, वे कहते थे राम हुए ही नहीं, उन्होंने रथयात्रा रोकी, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। लेकिन हमने कहा था ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है।

CM Yogi Adityanath Rally in Sitamarhi: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और जानकी पर सवाल उठाए उनको सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है।

CM Yogi in Bihar

मुख्यमंत्री योगी की सीतामढ़ी में रैली (फाइल फोटो: एएनआई)

माता जानकी की जन्मभूमि की धरती को किया नमन

माता जानकी की जन्मभूमि की धरती को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह वही क्षेत्र है जिसे भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के वंशजों ने संरक्षित किया था। यह माता सीता की भूमि है, जिसे नमन करना हर भारतीय का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि परिहार और गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहां के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। यह हजारों वर्षों की एक साझा विरासत है, राम और जानकी की विरासत।

End of Feed