क्या JDU पर भारी पड़ेगा महागठबंधन का प्लान? बिहारीगंज विधानसभा सीट से NDA कैंडिडेट से रेणु कुशवाहा करेंगी दो-दो हाथ

Bihariganj Assembly Voting Date: मधेपुरा जिले की बिहारीगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। 2008 में परिसीमन के बाद मधेपुरा की यह सीट बिहारीगंज अस्तित्व में आई थी। इस बार जेडीयू के निरंजन कुमार मेहता के सामने महागठबंधन की ओर से रेणु कुशवाहा को मैदान में हैं।

Bihariganj Assembly Voting Date: बिहारीगंज मधेपुरा जिले की एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। साल 2008 में परिसीमन अलग निर्वाचन क्षेत्र के रूप में स्थापित हुई और यह मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह विधानसभा क्षेत्र बिहारीगंज और ग्वालपाड़ा प्रखंडों के साथ-साथ उदाकिशुनगंज और मुरलीगंज प्रखंडों के चुनिंदा ग्राम पंचायतों से मिलकर बनी है। राजनीतिक आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल (JDU) का तीन बार से दबदबा बना हुआ है। इस बार एनडीए के उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से रेणु कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है।

बिहारीगंज विधानसभा सीट.

बिहारीगंज विधानसभा सीट

बिहारीगंज में कुल मतदाता

साल 2020 में बिहारीगंज में कुल 3,08,766 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें 53,231 (17.24%) अनुसूचित जाति, 5,126 (1.66%) अनुसूचित जनजाति और 26,863 (8.70%) मुस्लिम वोटर शामिल थे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव तक यह संख्या बढ़कर 3,32,862 हो गई। इस दौरान 4,436 मतदाताओं के पलायन की सूचना दी थी। यह सीट ग्रामीण है, जहां केवल 5.81 प्रतिशत शहरी मतदाता हैं।

End of Feed