Pawan Singh Nomination News: लोकसभा चुनाव में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने अपना टारगेट सेट का लिया है। पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, और वह 9 मई को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। पवन सिंह के मैदान में उतरने से बीजेपी नेताओं की टेंशन बढ़ गई। दरअसल, भोजपुरी के पॉवर स्टार काराकाट सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसे में बीजेपी खेमे की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश तेज हो गई हैं।
पवन सिंह
नामांकन के ऐलान के बाद पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा, 'ध्यान न देवे विकास के काम काम पर, कब ले जिताई जनता मोदी जी के नाम पर'। इसके साथ ही पवन सिंह ने चुनाव में पीछे हटने से भी इंकार कर दिया है।
