पवन सिंह ने बढ़ाया सस्पेंस, बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, खुद किया ट्वीट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 04:49 PM IST

Pawan Singh To Contest Election : पवन सिंह भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते आए हैं। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में उन्हें बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था।

Pawan Singh To Contest Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की लेकिन इस सूची में भोजपुरी गायक पवन सिंह का नाम नहीं है। यह सूची जारी होने के कुछ देर बाद पवन सिंह X पर आए और चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पवन सिंह ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भोजपुरी गायक ने बताया कि वह बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

pawan singh

बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह।

तो क्या निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव?

बता दें कि एनडीए ने काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन से यह सीट भाकपा माले के हिस्से में है और इस सीट से राजाराम कुशवाहा चुनाव मैदान में है। ऐसे में सवाल यह है कि पवन सिंह क्या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की सोच रहे हैं? इस बारे में पवन सिंह ही अपने पत्ते खोल सकते हैं।

End of Feed