Poll Of Exit Polls : बंगाल के एग्जिट पोल में सस्पेंस बरकरार, 5 में BJP कर रही 'खेला', एक में ममता की दमदार वापसी; JVC में कांटे की टक्कर

West Bengal Election 2026 Poll of Polls (बंगाल चुनाव 2026 पोल ऑफ़ पोल्स) टाइम्स नाउ-JVC, एबीपी सी-वोटर, चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया न्यूज़-जन की बात एग्जिट पोल के नतीजे: एग्जिट पोल्स के अनुमान कभी-कभी वास्तविक चुनाव नतीजों के करीब तो कभी-कभी उससे दूर रहते हैं। बावजूद इसके एग्जिट पोल्स में लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है।

West Bengal Election 2026 Poll of Polls: पश्चिम बंगाल में अब तक 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 5 एग्जिट पोल में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है। पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

bengal exit poll 2026

बंगाल चुनाव पर पोल ऑफ पोल्स।

Exit POllsTMCBJPअन्य
Peoples Pulse177-18795-1101-4
P-Marq118-138150-1750
Matrize126-135146-1616-10
Poll Diary99-127142-1710-1
Chankya Strategies130-140150-1600-5
JVC131-152138-1520-4
AVG130-146137-1551-4

End of Feed