Bengal Election: मालदा के मोथाबाड़ी में तनाव, गुस्साए लोगों ने सेक्टर अधिकारी को घेरा

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट के बालूचरा हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्टर अधिकारी के पहुंचते ही माहौल गरमा गया। आम मतदाताओं के साथ भाजपा उम्मीदवार निबारन घोष ने भी नाराजगी जताई। गुस्साए लोगों ने अधिकारी को घेर लिया और कुछ मतदाताओं को उन्हें हाथ पकड़कर खींचते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान जारी है। वोटिंग के बीच मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट पर स्थित बालूचरा हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बाहर तनाव का माहौल देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर अधिकारी के मौके पर पहुंचते ही स्थिति बिगड़ गई।

AI IMAGE (40)

मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट पर माहौल तनावपूर्ण। स्क्रिन ग्रैब

आम मतदाताओं के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार निबारन घोष (Nibaran Ghosh) भी नाराज नजर आए और उन्होंने अधिकारी के खिलाफ विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने सेक्टर अधिकारी को घेर लिया। इस दौरान कुछ मतदाता उन्हें हाथ पकड़कर खींचते हुए भी कैमरे में कैद हुए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।

End of Feed