Bengal Election: बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले EC का सख्त निर्देश: अवैध विस्फोटकों पर 24 घंटे में कार्रवाई करे पुलिस, नहीं तो...

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत सभी डीसीपी, एसपी और थाना स्तर के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अवैध हथियार, विस्फोटक और मतदाताओं को डराने-धमकाने वाली गतिविधियों को खत्म करने का निर्देश दिया है।

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अब तक का सबसे कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर सहित सभी डीसीपी, एसपी और थाना स्तर के अधिकारियों (OC/IC) को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अवैध विस्फोटक और मतदाताओं को डराने-धमकाने वाली हर रणनीति को तुरंत खत्म करें।

bengal election

बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले EC का सख्त निर्देश। AI IMAGE

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन को इन आपत्तिजनक सामग्रियों को जब्त करने के लिए मात्र 24 घंटे की डेडलाइनदी गई है। आयोग का स्पष्ट उद्देश्य मतदान से पहले राज्य में व्याप्त हिंसा के डर को समाप्त कर एक सुरक्षित चुनावी माहौल तैयार करना है।

End of Feed