Basti Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Basti Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक बस्ती की सीट भी है। यहां पर मौजूदा सांसद बीजेपी से हैं। इस चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने किसे उम्मीदवार चुना है, यहां किस दिन चुनाव होंगे और मतगणना की तारीख क्या है आइए जानते हैं।

Basti Lok Sabha Polling Date: बस्ती लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। इस सीट पर सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का आज तक इस सीट पर खाता नहीं खुला है। वर्तमान में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सत्ता है। बीजेपी के हरीश द्विवेदी बस्ती के मौजूदा सांसद हैं। उन्हें पिछले दो लोकसभा चुनाव में इस सीट से जीत मिली है। इस बार बीजेपी के पास इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कर्मी वोटर्स की संख्या करीब तीन लाख है। भाजपा, सपा और बसपा तीनों राजनीतिक दल कुर्मी वर्ग को साधने में जुटे हैं। सपा और बसपा के उम्मीदवार भी इसी जाति से हैं। तीनों दल अपने-अपने पक्ष में कुर्मी मतों के होने का दावा कर रहे हैं।

Basti Lok Sabha seat

बस्ती लोकसभा सीट

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Basti Lok Sabha election polling date)

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में मतदान छठे चरण में होंगे। 25 मई को बस्ती के लोग अपने मतों का प्रयोग करेंगे और तमाम प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे।

End of Feed