Election Results: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता को भायी 'मोदी की गांरटी', कांग्रेस को तेलंगाना में मरहम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 3, 2023, 12:45 PM IST

राजस्थान के रिवाज के मुताबिक बीजेपी यहां वापसी करती दिख रही है। लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उसका प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा।

Assembly Election Results 2023: आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक के रुझान में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलता दिख रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन उसके हौसले को बुंलद करने के लिए टॉनिक का काम करेगा। कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सरकार बनाने के पूरे आत्मविश्वास में थी, लेकिन उसके जबरदस्त झटका लगा है। राजस्थान के रिवाज के मुताबिक बीजेपी यहां वापसी करती दिख रही है। लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उसका प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा। किस राज्य में कैसा रहा बीजेपी-कांग्रेस का प्रदर्शन जानते हैं।

Election results 2023

विधानसभा चुनाव नतीजे 2023

मध्य प्रदेश

तमाम एग्जिट पोल में कहा जा था कि बीजेपी को एमपी में कांटे की टक्कर मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीजेपी यहां 150 से भी अधिक सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है। शिवराज के नेतृत्व में बीजेपी ने सियासी जानकारों को चौंका दिया है। कहा जा रहा था कि बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का नुकसान होगा और शिवराज की विदाई तय बताई जा रही थी। लेकिन शिवराज ने इसे झुठलाते हुए सियासी जानकारों को गलत साबित कर दिया।

End of Feed